Munger News: तारापुर में मोबाइल मेडिकल यूनिट का हुआ शुभारंभ, लोगों को मिलेगा लाभ
मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर प्रखंड के लखनपुर गांव में बुधवार को आईटीसी स्वास्थ्य किरण मुंगेर की ओर से मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पिता पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए ग्रामीणों से समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण और नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। टीम प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में पहुंचकर मरीजों की जांच,चिकित्सकीय परामर्श और मुफ्त दवा उपलब्ध कराएगी। मो. यूनिट में डा.सज्जाद अली, फार्मासिस्ट अमरदीप कुमार व कुंदन कुमार तथा एएनएम सुनिता कुमारी और कोमल कुमारी समेत अन्य कर्मी तैनात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.