मुंगेर, जुलाई 10 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। ढोल पहाड़ी को पर्यटन मानचित्र पर लाने का अभियान तेजी से चल रहा है। अभियान के तहत जल संचय के लिए तालाब की खुदाई के बाद चारों ओर बैरिकेडिंग किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- किसी को आर्केस्ट्रा तो किसी को ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने का दिया गया था झांसापरियोजना की प्रगति शुक्रवार को वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी रॉबिन आनंद ने ढोल पहाड़ी में चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। साथ ही ढोल पहाड़ी स्थित गायत्री मंदिर परिसर में विवाह भवन के लिए स्थल चयन किया गया एवं साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर स्पेस एक्स कंसल्टेंसी के मनीष कुमार एवं शुभम आनंद मौजूद थे। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि, प्रक्रिया पूरी करने के बाद फाउंडेशन एवं लेआउट की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ...