मुंगेर, जुलाई 28 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए सोमवार को समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के दूर-दराज के प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। ​डीएम ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुनी। जन सुनवाई में सबसे अधिक आवेदन भूमि विवाद, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज और राजस्व से जुड़े प्राप्त हुए। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करें। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनता दरबार...