मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं को रफ्तार देने और भूमि-अर्जन से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में जिला भूमि-अर्जन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस साप्ताहिक बैठक में जिले में संचालित सभी भू-अर्जन परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति, जमीनी स्थिति और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। ​समय-सीमा में काम पूरा करने का अल्टीमेटमः

समय-सीमा में काम पूरा करने का अल्टीमेटम ​बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि-अर्जन से जुड़ी तमा...