मुंगेर, जुलाई 20 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा दक्षिण पंचायत की वार्ड संख्या-दो में रविवार की रात ठनका गिरने से एक बकरी की मौत हो गई, जबकि कई घरों में बिजली के उपकरण जलकर खराब हो गए। घटना से प्रभावित परिवारों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, ठनका गिरने से अनीश कुमार के घर के चार पंखे, दो बल्ब तथा बिजली की वायरिंग जल गई। वहीं दिलीप यादव के घर में एक बकरी की मौत हो गई। इसके अलावा उनके घर का समरसेबल मोटर, तीन पंखे और चार बल्ब भी खराब हो गए। जबकि, संजीव यादव के घर का एक पंखा और दो बल्ब खराब हो गये, राजेंद्र मंडल के घर का भी एक पंखा खराब हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...