Munger News: ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार किशोर जख्मी
मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: असरगंज,निसं.। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर शंभूगंज मोड़ के समीप अज्ञात ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार 14 वर्षीय किशोर जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजन जख्मी किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लेकर पहुंचे। ड्यूटी पर तैनात डॉ. पुतुल कुमारी ने उसका प्राथमिक उपचार किया। ज़ख्मी किशोर की पहचान बाथ थाना क्षेत्र के छोटी कष्टिकरी गांव निवासी हरदेव सिंह के पुत्र हरि किशोर (14) के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह लखनपुर से साइकिल से पढ़ाई कर घर लौट रहा था। इसी दौरान शंभूगंज मोड़ के समीप अज्ञात ट्रक ने उसे धक्का मार दिया।---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.