मुंगेर, नवम्बर 22 -- Munger News: टेटिया बंबर, संवाददाता।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्वाचन क्षेत्र टेटिया बंबर निवासी आयुष राज 31 अक्टूबर से लापता है। आयुष राज पटना में रहकर 12वीं की पढ़ाई करता था। 31 अक्टूबर की रात वह अपने कमरे से बगल के कमरे वाले को कहकर बनारस के लिए निकला, उसके बाद से उसका कुछ अता-पता अब तक नहीं चल पाया है। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में उसे बनारस मंदिर परिसर एवं परिसर के बाहर तीन अन्य युवकों के साथ देखा गया है। आयुष के पिता सुजीत कुमार कुशवाहा उर्फ डब्लू सिंह टेटिया-बम्बर प्रखंड स्थित टेटिया बाजार के निवासी हैं। आयुष राज पटना के मछुआ टोली स्थित राजेश्वर लॉज में रहकर पढ़ाई करता है। 31 अक्टूबर 2026 की रात 10 बजे से गायब है। पटना के पीरबहोर थाना में 2 नवम्बर 2026 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। आयुष राज के पिता सुज...