मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला शुरू हुए दो हो चुके हैं, लेकिन कांवरियों की सुविधा के लिए बनाए गए टेंट सिटी की तैयारी अब भी पूरी नहीं हो सकी है। व्यवस्था के नाम पर लचर इंतजाम से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कमरांय मसुदनपुर के समीप पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गए टेंट के सामने बारिश के कारण जलजमाव हो गया है। पानी भर जाने के कारण कांवरिया टेंट के अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। टेंट के अंदर गद्दा, चादर, पानी और बिजली की व्यवस्था तो की गई है। लेकिन जलजमाव के कारण पूरी व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। वहीं मासूमगंज के चाफा के समीप 200 बेड का जो टेंट सिटी बनाया गया है उसकी हालत और भी खराब है। वहां श्रद्धालुओं के लिए शौचालय और स्नानागार तो बनाए गए हैं। लेकिन उनमें पानी की व्यवस्था नहीं की गई है। इस संबंध...