मुंगेर, अगस्त 24 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), पूरबसराय में रविवार को टीबीटी (द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स) की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आये प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं नवाचारों के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डायट के प्राचार्य संतोष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे शिक्षकों का स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले शिक्षकों में वे शिक्षक भी शामिल थे, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ-साथ अपने शैक्षणिक नवाचारों के माध्यम से विद्यार्थ...