मुंगेर, अक्टूबर 12 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जिले में विद्यार्थियों के बीच वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की प्रवृत्ति विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को 32वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे से 2 टाउन उच्च विद्यालय, मुंगेर में होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समग्र शिक्षा संभाग की ओर से जिले के सभी मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा ने निर्देश दिया है कि विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं की टीम को निर्धारित समय पर मार्गदर्शक शिक्षक के साथ प्रतियोगिता स्थल पर भेजना सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता में 10 से 17 वर्ष आ...