मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड क्षेत्र में पांच दिवसीय राधा-कृष्ण झूलनोत्सव शुक्रवार की देर रात श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। झूलनोत्सव को लेकर मुख्य बाजार स्थित सूरजूराम ठाकुरबाड़ी, मायराम ठाकुरबाड़ी, बाबा गोविंददास ठाकुरबाड़ी और परसीराम ठाकुरबाड़ी समेत रहमतपुर बासा, जलालाबाद और मारवाड़ी टोला स्थित ठाकुरबाड़ियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। राधा-कृष्ण को झूले पर झुलाने के लिए देर रात तक महिला-पुरुषों के साथ बच्चों की भी भीड़ लगी रही। ठाकुरबाड़ियों में भक्ति गीत और राधा-कृष्ण के भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आकर्षक रोशनी से सजी ठाकुरबाड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे क्षेत्र को मेले जैसा रूप दे दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: छह दिनों तक ठाकुरबाड़ी में बिखरी कृष्ण...