Munger News: झील का पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, लोगों को परेशानी
मुंगेर, अक्टूबर 28 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। खड़गपुर झील में सिंधूहरनीय सिंचाई योजना का काम पुनः शुरू करने के लिए बुधवार को मनी नदी एवं विभिन्न नहरों के माध्यम से झील में जमा पानी को छोड़ा गया। बरसात के कारण पिछले 2 महीने से कम बंद था। अचानक पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। नगर के सद्भावना घाट स्थित काजवे पुलिया पर भी पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। जलजमाव हो गया। इधर, किसानों ने पानी छोड़े जाने को लेकर विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। किसानों का कहना है कि रबी फसल के लिए पानी की किल्लत है और ऐसे में झील का पानी छोड़ना गलत है। वहीं विभाग का कहना है कि झील में पर्याप्त पानी रहने के कारण ही पानी छोड़ा गया है, ताकि सिंचाई योजना का कार्य शुरू किया जा सके।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.