Munger News: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत; पर सड़कों पर कीचड़ से बेहाल हुए शहरवासी
मुंगेर, अगस्त 31 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में रविवार की दोपहर बाद लगभग 2:00 बजे मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके बाद से ही लगातार आसमान में घने काले बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। अचानक हुई इस बारिश और बादलों के डेरे से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली और चेहरे खिल उठे।
जलजमाव और कीचड़ ने बिगाड़ी सड़कों की सूरतः एक तरफ जहां बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के जल निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी। बारिश थमने के बाद शहर की सड़कों की सूरत पूरी तरह बिगड़ गई। जलजमाव और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण शहर के राजीव गांधी चौक से आजाद चौक होते हुए पीएनबी चौक तक की सड़क कीचड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.