मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा-दशरथपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की रात अदलपुर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान जगदीशपुर गांव निवासी गुलाब प्रसाद गुप्ता के 28 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमन कुमार दशरथपुर से बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अदलपुर के समीप सामने से आ रही जुगाड़ गाड़ी से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में उसका दाहिना पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जख्मी युवक को ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: बरहिमा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर चिकित्सक डॉ. रोबिन कुमार ने प्राथमिक उपचा...