मुंगेर, सितम्बर 6 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। शनिवार को शिक्षक दिवस जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पीपलपांति रोड स्थित न्यू एरा पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। विद्यालय निदेशक शरद सिंह, प्राचार्या एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की देखरेख प्राचार्या ने क...