मुंगेर, सितम्बर 1 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। शहर के प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल सभागार में सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. ध्रुव कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. राजू ने की। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने डॉ. ध्रुव कुमार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके सुखद व दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ. ध्रुव कुमार ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान हर जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। उनके कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि मुंगेर जिला टीबी मुक्त अभियान को न केवल सफल बना सका, बल्कि मरीजों को बेहतर इलाज और सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ मिला। यह भी पढ़ें- गैर संचारी रोगों के खिलाफ आज से शुरू होगा विशेष अभियानकई अहम जिम्मेदारि...