मुंगेर, अक्टूबर 1 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर रखा जाने वाला जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है। शनिवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। रविवार को पारण के साथ व्रत संपन्न होगा। जिउतिया व्रत को लेकर गुरुवार को बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ रही। नहाय-खाय को लेकर साग-सब्जियों की मांग बढ़ने से कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार, आम दिनों की तुलना में साग-सब्जियों की कीमत में 30 से 40 फीसदी तक वृद्धि हुई। सबसे अधिक तेजी सतपुतिया की कीमत में रही। सतपुतिया 160 रुपये किलो तक बिका। वहीं झिंगली 80 रुपये, जबकि परवल, कच्चू और बैगन 60-60 रुपये किलो तक बिके। विभिन्न प्रकार के साग की कीमतों में भी तेजी रही। पोय ...