मुंगेर, नवम्बर 21 -- Munger News: मुंगेर, नगर संवाददाता। जामिया रहमानी खानकाह, मुंगेर का दो दिवसीय सालाना जलसा (उर्स) शनिवार से शुरू हो गया। अमीरे-ए-शरीयत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी के नेतृत्व में आयोजित इस उर्स में बिहार के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से हजारों की संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। शनिवार की रात अमीरे-ए-शरीयत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी उर्स में शामिल लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान जामिया रहमानी से शिक्षा ग्रहण करने वाले 73 हाफीजों की उन्होंने दस्तारबंदी की। उर्स के अवसर पर परिसर में सौ से अधिक दुकानें लगाई गई हैं। इनमें टोपी, चादर, जैकेट और विभिन्न खाद्य पदार्थों की दुकानें शामिल हैं। उर्स में शामिल होने के लिए शुक्रवार से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शनिवार को पूरा परिसर बाहर से आए ...