मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के प्रति आमलोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनसंख्या स्थिरता पखवारा का शुभारंभ किया गया। शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में सिविल सर्जन डॉ. राजू ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान आगामी 31 जुलाई तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। इस अभियान को गति देने के लिए सदर अस्पताल परिसर से एएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को छोटे परिवार के लाभ और स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया गया।मुंगेर यह भी पढ़ें- Supaul News: सदर अस्पताल में परिवार नियोजन जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मेला का आयोजन को मिला...