Munger News: जलकुंभी से पटा चिकदह घाट, छठ व्रतियों पर मंडराया डूबने का खतरा
मुंगेर, अक्टूबर 23 -- छठ से पहले चिकदह घाट की सफाई की मांग Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। छठ महापर्व में कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन चिकदह घाट अब तक जलकुंभी से पटा है। बाढ़ के बाद फैली जलकुंभी नहीं हटाए जाने से व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में परेशानी हो सकती है। पानी की गहराई और सुरक्षित रास्ते का अंदाजा नहीं लगने से डूबने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय निवासी अनिल पासवान, अरुंजय कुमार, रंजीत झा, मनोरंजन मिश्रा और बबलू कुमार ने बताया कि बाढ़ के दौरान घाट में बड़ी मात्रा में जलकुंभी फैल गई थी, जिसे अब तक नहीं हटाया गया। इससे घाट का अधिकांश हिस्सा ढक गया है और पानी में उतरकर अर्घ्य देने वाले व्रतियों के लिए स्थिति जोखिमपूर्ण हो गई है। चिकदह घाट पर आसपास के कई गांवों से व्रती और श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं। पर्व के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.