मुंगेर, अगस्त 25 -- Munger News: झाझा, नगर संवाददाता। झाझा थाना क्षेत्र के चितोचक गांव में सोमवार की रात गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल ग्रामीण चिकित्सक से उनका इलाज कराया, लेकिन मंगलवार की दोपहर बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: गृह प्रवेश समारोह में जा रहे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी ठोकर, मौतघटनास्थल पर स्थिति इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. शादाब अहमद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चितोचक गांव निवासी जयराज राम के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात गांव के ही देवा ...