मुंगेर, सितम्बर 17 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थानाक्षेत्र के कमरगामा गांव में मंगलवार देर रात जमीन विवाद को लेकर चली आ रही रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में लाठी-डंडे,लोहे की सरिया,ईंट और कुदाल से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना में एक किसान की मौत हो गई,जबकि दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान कमरगामा गांव निवासी स्व. लक्ष्मी सिंह के 61 वर्षीय पुत्र किसान श्रीकांत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ निशांत गौरव ने बताया कि, इस मामले में अमित चौधरी ,इंदु देवी,रमाशंकर चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि रमाशंकर चौधरी, धर्मेन्द्र चौधरी का पुलिस अभिरक्षा में भागलपुर मायागंज में इलाज कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- B...