मुंगेर, अगस्त 19 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर बस्ती में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। विवादित स्थल पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और किसी भी तरह का विवाद बढ़ाने से बचने की हिदायत दी। मामले को लेकर रंजू देवी ने जमालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पड़ोस की मंजू देवी, उनके पुत्र राजा एवं आयुष सहित कुछ अन्य लोगों द्वारा उनकी जमीन पर ईंट रखकर जबरन रास्ता बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने थाना अध्यक्ष से विवादित स्थल पर निर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।आव...