मुंगेर, सितम्बर 9 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद जमालपुर ने शहर की सड़कों पर खुलेआम घूमने वाले पालतू एवं लावारिस पशुओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद की ओर से आम लोगों के लिए अति आवश्यक सूचना जारी करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सड़क पर गाय, बैल, सांड अथवा किसी भी प्रकार का पालतू या लावारिस पशु पाए जाने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने पालतू पशुओं के मालिकों को चेतावनी दी है कि वे अपने जानवरों को खुला छोड़ने से परहेज करें। सड़क पर पालतू पशु पाए जाने की स्थिति में संबंधित पशु मालिक के विरुद्ध भी नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों पर खुले घूमने वाले पशुओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई बार अचानक सड़क पर प...