Munger News: जमालपुर स्टेशन पर चार घंटे का मेगा ब्लॉक, मालगाड़ियों का परिचालन ठप
मुंगेर, अक्टूबर 28 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मॉडल स्टेशन जमालपुर की मेन लाइन पर बुधवार को चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चले इस ब्लॉक के दौरान मालगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। हालांकि, सवारी ट्रेनों के परिचालन पर ब्लॉक का सीधा असर नहीं पड़ा, लेकिन लंबी दूरी की कई ट्रेनें पहले से विलंब से चलने के कारण जमालपुर स्टेशन घंटों देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जमालपुर स्टेशन पर कुल पांच लाइनें हैं। इनमें लाइन नंबर एक, दो और तीन पर ब्लॉक लेकर पटरी की मरम्मत समेत अन्य तकनीकी कार्य किए गए। इस दौरान सिग्नल और परिचालन व्यवस्था से जुड़े कार्यों को भी दुरुस्त किया गया, ताकि ट्रेनों का परिचालन सुरक्षित और सुचारु तरीके से हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.