मुंगेर, अक्टूबर 7 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे सुरंग के समीप मंगलवार छह अक्टूबर को नाली से बरामद अज्ञात शव की पहचान बुधवार को अथक प्रयास के बाद हो सकी। मृतक की पहचान असरगंज थाना क्षेत्र के अद्रास निवासी दिव्य कुमार शुक्ला (34), पिता पलट नारायण शुक्ला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव सुरंग के समीप नाली से बरामद किया गया। शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने इसकी जानकारी आसपास के थानों और संबंधित क्षेत्रों में दी थी। बाद में परिजनों के प्रयास और पहचान की प्रक्रिया के बाद मृतक की शिनाख्त हो सकी। परिजनों के अनुसार दिव्य कुमार शुक्ला कुछ समय से चमकी बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। यह भी पढ़ें- Madhubani News: एनएच 27 किनारे मिला युवक का शव, सनसनी बीमारी का प्रभाव होने पर उन्हें आसपास की स्थिति का सही ढंग स...