मुंगेर, जुलाई 2 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल इंजन कारखाना, जमालपुर में नए वर्कशॉप पर्सनल ऑफिसर (डब्लूपीओ) के रूप में राजीव कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। उनके योगदान के साथ ही वेलफेयर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। राजीव कुमार इससे पहले जमालपुर वर्कशॉप में सहायक वेलफेयर अधिकारी (एडब्ल्यूओ) के रूप में कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की कि, राजीव कुमार के नेतृत्व में वेलफेयर विभाग का कार्य और अधिक प्रभावी होगा तथा कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं राजीव कुमार ने भी सभी के सहयोग से बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने और कर्मचारी कल्याण से जुड़े मामलों का समयबद्ध निष्...