मुंगेर, जुलाई 4 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर स्थित यूको बैंक के एटीएम से एक ग्राहक के खाते से 10 हजार रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के करीब 40 दिन बाद बैंक अधिकारियों द्वारा एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा राशि निकालते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। इसके बाद पीड़ित ने जमालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई एवं राशि वापस दिलाने की गुहार लगायी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमालपुर यूको बैंक एटीएम से ग्राहक के खाते से 10 हजार रुपये गायबपीड़ित ग्राहक की शिकायत इस बावत पीड़ित ग्राहक अंकित कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि वह 23 मई 2026 को दोपहर करीब एक बजे जमालपुर स्थित यूको बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। उन्होंने एटीएम से नकदी निकालने का प्रयास क...