Munger News: जमालपुर में फिर से डेढ़ घंटे तक महाजाम, स्कूली बच्चे, रेल यात्री और मरीज रहे परेशान
मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर की यातायात व्यवस्था सोमवार को पूरी तरह चरमरा गई। जुबलीवेल चौक, स्टेशन रोड, अवंतिका मोड़ और सदर बाजार बराट चौक पर करीब डेढ़ घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। जाम के कारण स्कूली बच्चे, अभिभावक, रेल यात्री, मरीज, एंबुलेंस और पुलिस-प्रशासन के वाहन भी घंटों फंसे रहे। कई यात्रियों की ट्रेनें भी छूट गईं। दोपहर करीब एक बजे विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों की छुट्टी होने तथा अप विक्रमशिला एक्सप्रेस के आगमन के समय अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। इस दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात ने हालात और बिगाड़ दिए। जुबलीवेल चौक से स्टेशन रोड, रेलवे ओवरब्रिज, लोको कॉलोनी और अवंतिका मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों का आवागमन लगभग ठप हो गया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.