मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को करीब आठ माह पूर्व गठित रोगी कल्याण समिति की पहली बैठक बीडीओ श्वेता कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था के साथ-साथ आशा कार्यकर्ताओं की बहाली में कथित अनियमितता और आर्थिक लेन-देन के गंभीर आरोप लगाए गए। सदस्यों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष मुनीलाल मंडल ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक पासवान, स्वास्थ्य प्रबंधक शिव प्रकाश एवं बीसीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आशा कार्यकर्ताओं की बहाली के दौरान अभ्यर्थियों से कथित तौर पर 50 हजार से एक लाख रुपये तक की राशि ली गई। योग्य अभ्यर्थियों को दरकिनार कर पैसे के आधार पर चयन किए जाने का भी आरोप लगाया ...