मुंगेर, अक्टूबर 14 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन निर्माण की कवायद तेज हो गई है। बुधवार को जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर करीब दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लेकर प्रस्तावित तीसरी लाइन के लिए भूमि का ट्रॉली निरीक्षण किया गया। डीएम निखिल धनराज, डीसीएलआर रवि शंकर उड़ाओ, जिला भूमि अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता, जिला अवर निबंधक अश्विनी कुमार और मालदा मंडल के उप मुख्य अभियंता (निर्माण-2), भागलपुर गोपाल कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारियों ने जमालपुर से खड़िया पिपरा हॉल्ट तक रेलवे मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया। मौके पर डीएम निखिल धनराज ने बताया कि तीसरी रेल लाइन के लिए मुंगेर जिले में करीब 60.32 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। वहीं, जमालपुर-भागलपुर ...