मुंगेर, अगस्त 1 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर प्रखंड में संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जमालपुर की अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी ने कलारामपुर पंचायत पहुंचकर बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए उपलब्ध नावों का निरीक्षण किया। उन्होंने नाविकों एवं स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, संभावित बाढ़ की चुनौतियों तथा राहत कार्यों की तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीओ ने नावों की संख्या, उनकी क्षमता, संचालन व्यवस्था तथा आपातकालीन स्थिति में उनकी उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी नावें हर स...