मुंगेर, अगस्त 12 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्रखंड के इंद्ररुख पश्चिमी पंचायत स्थित हेरुदियारा काली स्थान में मंगलवार को वासगीत परचाधारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर विशेष शिविर लगाया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: बीएलओ का कोई भी काम लंबित नहीं रहने की हिदायतविशेष शिविर का आयोजन जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल के निर्देश पर जमालपुर अंचलाधिकारी प्रीति कुमारी ने अंचल कर्मियों के साथ स्थल पर पहुंचीं और ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों को बासगीत पर्चा मिल चुका है, लेकिन पर्चा मिलने के बाद भी अब तक उनके नाम का म्यूटेशन नहीं हो पाया है। वहीं कई ग्रामीण अभी भी बासगीत पर्चा मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।समस्याओं का समाधान ग्रामीणों ने कहा कि ...