Munger News: जमालपुर जनगणना की तैयारियों में तेजी लाएं, किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : बीडीओ
मुंगेर, अगस्त 20 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना को लेकर जमालपुर प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को जमालपुर प्रखंड कार्यालय में डीसीएचबी सेकेंड फेज के कार्यों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बीडीओ श्वेता कुमारी ने की। बैठक में जनगणना को लेकर चल रही क्षेत्रीय तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बीडीओ ने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक सूचनाओं का सही एवं व्यवस्थित तरीके से संग्रहण सुनिश्चित किया जाए।
लापरवाही पर कार्रवाई किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.