मुंगेर, नवम्बर 22 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद प्रशासन की शिथिलता के कारण लौहनगरी जमालपुर में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर की प्रमुख सड़कों और सदर बाजार में आवारा पशुओं तथा कुत्तों का जमावड़ा आम लोगों के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बन रहा है। वहीं, सड़कों पर पसरी गंदगी के कारण शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इस समस्या को लेकर नगर परिषद के वार्ड 12 के पार्षद साईं शंकर ने कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम को लिखित आवेदन देकर 48 घंटे के भीतर शहर को आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की थी। हालांकि, निर्धारित समय बीतने के बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। पार्षद ने कहा कि सदर बाजार सहित प्रमुख सड़कों पर बड़ी संख्या में आवारा पशुओं और कुत्तों के घूमने से रोजाना लोगों को ...