मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर शहर की बदहाल बुनियादी सुविधाओं और जनसमस्याओं को लेकर अब विपक्षी दलों ने संयुक्त रूप से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। बुधवार को सदर बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में कांग्रेस, राजद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, एसयूसीआई, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी तथा एनसीपी (शरद पवार) समेत इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड मुरारी प्रसाद ने की, जबकि संचालन साईं शंकर एवं बमबम यादव ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जमालपुर शहर में पेयजल संकट, बिजली, स्ट्रीट लाइट, जर्जर सड़कें, बाजार में प्रतिदिन लगने वाला जाम, सरकारी कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार तथा नगर...