Munger News: जमालपुर काली पहाड़ी की तराई को ग्रीन व क्लीन बनाने का सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संकल्प
मुंगेर, अगस्त 11 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल व सिविल क्षेत्र से अवकाश प्राप्त सहित पर्यावरण प्रहरी समिति, जमालपुर के सदस्यों ने सोमवार को काली पहाड़ी की तराई क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व समिति के विष्णु देव प्रसाद यादव ने किया। समिति के सदस्यों ने तराई क्षेत्र में फैले कचरे की सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। मौके पर विष्णु देव प्रसाद यादव ने कहा कि काली पहाड़ी जमालपुर की प्राकृतिक धरोहर है। इसकी तराई को ग्रीन एवं क्लीन बनाने के लिए अवकाश प्राप्त कर्मचारियों और पर्यावरण प्रहरियों ने संकल्प लिया है। इस प्राकृतिक स्थल को सुरक्षित रखने के लिए आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने युवाओं, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों के साथ रेल प्रशासन एवं नगर परिषद प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.