Munger News: जमालपुर काली पहाड़ी की तराई की जलाशय में नहाने उतरे अंडा दुकानदार की डूबकर मौत
मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी एक अंडा दुकानदार की रविवार को काली पहाड़ी की तराई में स्थित जलाशय में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गणपत शाह के पुत्र राजकुमार शाह (50) के रूप में हुई है। पड़ोस की एक बुजुर्ग महिला के निधन के बाद आयोजित दशक्रम कर्म में शामिल होने पहुंचे राजकुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के घर में चीख-पुकार गूंज उठी। सूत्रों ने बताया कि राजकुमार शाह रविवार को पड़ोस की बुजुर्ग महिला के दशक्रम कर्म में शामिल हुए थे। पूजा-पाठ के बाद विसर्जन के लिए वह अन्य लोगों के साथ ऑटो से जमालपुर के काली पहाड़ी स्थित छठ घाट पहुंचे थे। इसी दौरान वह स्नान करने के लिए जलाशय में उतर गए। नहाने के क्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.