मुंगेर, अक्टूबर 26 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी), जमालपुर में सोमवार को सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ संस्थान में नैतिक मूल्यों और जवाबदेही को मजबूत किया जा सके। संस्थान के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा ने शपथ दिलाते हुए कहा कि सतर्कता, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता सुशासन के मूल आधार हैं। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति विकसित करने के लिए दैनिक कार्यों में उच्च नैतिक मानकों का पालन जरूरी है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डीएसपीए...