Munger News: जन समस्याओं को लेकर सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा
मुंगेर, अगस्त 9 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। जन समस्याओं और जिले में कथित तौर पर बढ़ते भ्रष्टाचार, अपराध व नशे के कारोबार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने किया। सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मुंगेर रेलवे स्टेशन से जुलूस की शक्ल में निकले और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारी बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करो, जिला प्रशासन होश में आओ और बढ़ते अपराध व नशे के कारोबार पर रोक लगाओ जैसे नारे लगा रहे थे। सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि, अधिकारियों को जन समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.