मुंगेर, अक्टूबर 7 -- Munger News: संग्रामपुर,एक संवाददाता। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी ममता चौधरी ने नगर पंचायत संग्रामपुर के अलावा जाला,दुर्गापुर, कमरगामा,बभनचक्का झुनझुनिया,सुपौर, केन्दुआ आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने ममता चौधरी को सम्मानित किया। जन संवाद के दौरान ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना, पेयजल, जर्जर सड़क, पुल-पुलिया निर्माण, दुर्गापुर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की व्यव्स्था और बेहतर आवागमन की मांग की। मांगों को सुनकर तथा संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार रोशन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमलनयन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज शाह, विनोद रजक, मिथिलेश झा, दिव...