मुंगेर, जुलाई 14 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।नगर परिषद जमालपुर क्षेत्र की बुनियादी जनसमस्याओं को लेकर इंडिया गठबंधन ने सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी। आंदोलन के प्रथम चरण में सदर बाजार स्थित बराट चौक पर नगर परिषद जमालपुर की जनता की आवाज शीर्षक से विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं को दर्ज कराया और जनहित की मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षर अभियान में इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सपा, आईआईपी सहित विभिन्न विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता एक मंच पर नजर आए। इसमें कम्युनिस्ट अंचल अध्यक्ष कामरेड मुरारी प्रसाद, कांग्रेस नगर अध्यक्ष साईं शंकर, राजद नगर अध्यक्ष बमबम यादव, आईआईपी नगर अध्यक्ष अमित रंजन, आईआईपी युवा जिलाध्यक्ष मयं...