Munger News: जनता दरबार में दो दर्जन मामलों की हुई सुनवाई
मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: मुंगेर , निज प्रतिनिधि। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शनिवार को सदर अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अगुवाई सीओ अंजलि ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दो दर्जन से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं अंचल अधिकारी के समक्ष रखीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से आईं। सीओ अंजलि ने सभी मामलों को सुना और कई शिकायतों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया। जिन मामलों में जांच की जरूरत थी, उसे संबंधित कर्मियों को समय सीमा में निपटाने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। सीओ ने कहा कि भूमि से जुड़े विवादों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.