मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के छोटी केशोपुर स्थित नप वार्ड नंबर 30 में एक घर का ताला तोड़कर चोरी करने का मामले में पीड़िता की शिकायत और स्थानीय लोगों की तत्परता से एक युवक को चोरी के आरोप में पकड़ा गया। पकड़े गए युवक की पहचान केशोपुर निवासी रघुनंदन साह का पुत्र दीपू कुमार रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई नॉइस कंपनी की स्मार्ट वॉच बरामद की गई। इस बावत गृहस्वामिनी खुशी कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह 15 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे अपने घर में ताला लगाकर परिवार के साथ मायके केशोपुर वार्ड नंबर 29 चली गई थीं। वहीं 16 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे वापस लौटने पर मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गईं तो एक कमरे का ताला टूटा मिला। यह भी पढ़ें- Munger News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ल...