मुंगेर, अगस्त 12 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बोखरा गांव में छेड़खानी एवं मारपीट के मामले की जांच करने पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के समीप एक सुनसान बाथरूम के पास से थैली में रखा लोडेड पिस्टल बरामद किया। पिस्टल के साथ तीन गोली भी पुलिस ने बरामद किया। हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बोखरा निवासी आदर्श कुमार के आवेदन पर अमन राज, प्रणव कुमार एवं छोटू कुमार के खिलाफ छेड़खानी एवं मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार को पुलिस मामले के अनुसंधान के लिए घटनास्थल पर पहुंची थी। इसी दौरान घटनास्थल के समीप एक सुनसान बाथरूम के पास पुलिस की नजर थैली पर पड़ी। यह भी पढ़ें- Chapra News: जमीन पर पिलर लगाने को लेकर विवाद, मारपीट व फायरिंग, पिस्टल का खोखा बरामद थैली की तलाशी लेने पर उसके अंदर ए...