मुंगेर, अगस्त 22 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। नगर निगम के सफाई कर्मियों ने अवकाश के दिन काम कराने पर दोगुनी मजदूरी देने की मांग की है। शुक्रवार को नगर भवन में बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के तत्वावधान में हुई बैठक में कर्मियों ने कहा कि श्रम कानून के प्रावधान के अनुसार छुट्टी के दिन काम लेने पर निर्धारित मजदूरी का दोगुना भुगतान किया जाना चाहिए। कर्मियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से इसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता फेडरेशन के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने की। उन्होंने कहा कि अवकाश के दिनों में सफाई कर्मियों से काम तो लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें नियमानुसार दोगुनी मजदूरी नहीं दी जा रही है। उन्होंने निगम से जल्द भुगतान की व्यवस्था करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर सफाई कर्मियों ने अवकाश के दिनों में ...