मुंगेर, जुलाई 2 -- Munger News: बरियारपुर, निसं.। बुधवार को नवनिर्मित राजकीय डिग्री महाविद्याल, बरियारपुर में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार प्रभाकर की अध्यक्षता में महाविद्यालय परिसर में स्नातक ( सत्र 2026 से 2030 ) के छात्र- छात्राओं के बीच इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने महाविद्यालय के नियमों से परिचय करवाते हुए नये चार वार्षीय पाठ्यक्रम की जानकारी दी। प्राध्यापका डॉ. राजा कुमार ने महाविद्यालय परिसर में छात्र- छात्राओं का अभिवंदन एवं उत्साह वर्धन करते हुए विद्यालय और महाविद्यालय का अंतर बताया। उन्होंने बताया कि, विद्यालय में छात्र उत्तर की तलाश करते हैं जबकि, महाविद्यालय में प्रश्न करने, तर्क गढ़ने एवं बौद्धिक बहस के लिए प्रेरित किया जाता है। यह भी पढ़ें- Banka News: पीबीएस कॉलेज में सेमेस्टर-1 के छात्रों का हुआ सत्रारम्भ,...