मुंगेर, नवम्बर 6 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। दीपावली और छठ महापर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने व्यापक तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल (ईसीआर) ने 103 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इसके अलावा पांच जोड़ी ट्रेनें पूर्व मध्य रेल के क्षेत्राधिकार में परिचालित होंगी, जबकि 51 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें इस क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। वहीं, पूर्व रेलवे (ईआर) और मालदा मंडल ने भी 4 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनें चलाने तथा नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इन व्यवस्थाओं से जमालपुर, मुंगेर, भागलपुर, सुल्तानगंज, बरियारपुर और अभयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली, रांची, पटना, पूर्णिया और अन्य शहरों तक आने-जाने में सहूलियत ...