मुंगेर, अगस्त 8 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। रविंद्र प्रसाद सिंह मुंगेर जिला फुटबॉल लीग में शुक्रवार को पोलो मैदान में चक दे फुटबॉल क्लब और चोरंबा के बीच मुकाबला खेला गया। मुकाबले में चोरंबा ने चक दे को 8-1 से करारी शिकस्त दी। पहले हाफ में चोरंबा के जर्सी नंबर सात मो. इमरोज ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर तक चोरंबा की टीम इसी बढ़त पर कायम रही। दूसरे हाफ में चक दे ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार हमले किए। 56वें मिनट में चक दे के मो. अफरीदी ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।इसके बाद मुकाबला रोमांचक हो गया। खेल समाप्त होने में करीब आठ मिनट शेष रहते चक दे के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर विवाद हो गया। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा और चोरंबा ने इसका फायदा उठाते हुए लगातार गोल दागे। इसके साथ ही चक दे की टीम ने भ...