मुंगेर, सितम्बर 21 -- Munger News: मुंगेर,एक संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत की चड़ौन-नौवागढ़ी मुख्य पथ पर स्थित पुल करीब चार वर्षों से क्षतिग्रस्त हालत में है। लंबे समय से मरम्मत और पुनर्निर्माण की बाट जोह रहे इस पुल की स्थिति अब और गंभीर हो गई है। कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुके सड़क पर स्थित इस पुल में अब एक बड़ा छेद हो गया है, जो काफी खतरनाक है। जर्जर हो चुके इस पुल की स्थिति यह है कि, यह कभी भी धंस सकता है। इस पुल से होकर गुजरने वाले राहगीरों और वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। विशेष रूप से बड़े वाहनों के इससे होकर गुजरते समय पुल के धंसने की लोगों को आशंका है। चड़ौन निवासी देवेंद्र ठाकुर, राम बालक चौधरी, अशोक चौधरी एवं बबलू राय सहित अन्य सभी ग्रामीणों को आशंका है कि, समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो पुल ...